बैतूल में दीवार तोड़कर घर में घुसी स्कॉर्पियो, बुजुर्ग गंभीर:परिजनों का आरोप- नशे में जानबूझकर घुसाई गाड़ी, आरोपी फरार

बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के पोला पत्थर गांव में बीती रात एक स्कॉर्पियो कार दीवार तोड़कर एक मकान में घुस गई। इस घटना में घर में सो रहे 60 वर्षीय अर्जुन सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई साजिश बताया है। घायल अर्जुन सिंह के पुत्र अंकुश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गोलू ने नशे की हालत में जानबूझकर स्कॉर्पियो उनके घर की दीवार पर चढ़ा दी। अंकुश के अनुसार, कुछ दिन पहले गोलू का उनके जीजा से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में उनके घर को निशाना बनाया। घटना के बाद आरोपी फरार अंकुश ठाकुर ने बताया कि उनका घर हाईवे से काफी अंदर स्थित है, जिससे यह सामान्य दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उन्होंने इसे अपने पिता की जान लेने की साजिश करार दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शाहपुर थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने जानकारी दी कि वाहन जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना वास्तव में दुर्घटना थी या किसी सुनियोजित साजिश का परिणाम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *