बैतूल में बेटे ने मां की हत्या की:मामूली विवाद पर सिर पर पटका सिलबट्टा; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडर में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की सिलबट्टा पटककर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार शाम की है। आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से मां पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज (गुरुवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, ग्राम डूडर निवासी मंगेबाई उइके अपने बेटे दिलीप उइके (35) के साथ घर में थीं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में दिलीप ने पहले मां को धक्का दिया और फिर घर में रखा सिलबट्टा उठाकर उन पर कई बार वार किया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बेटा फरार हो गया। रिश्तेदार पहुंचे तो खून से लथपथ मिली लाश
कुछ देर बाद जब रिश्तेदार युवराज इवने घर पहुंचे, तो उन्होंने मंगेबाई को खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात भर तलाश के बाद गांव से ही पकड़ाया
थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की और बुधवार देर शाम ग्राम डूडर में घेराबंदी कर दिलीप उइके को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मानसिक तनाव में था, अक्सर होता था झगड़ा
पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी दिलीप कुछ समय से मानसिक तनाव में था और अक्सर घर में विवाद करता था। मां-बेटे के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से खराब चल रहे थे। हत्या का केस दर्ज
आरोपी दिलीप उइके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे आज गुरुवार को न्यायालय में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *