बैतूल में शिवाजी बस्ती हिंदू सम्मेलन की तैयारी शुरू:20 जनवरी को होना है आयोजन, न्यू बैतूल ग्राउंड में भूमिपूजन

बैतूल में 20 जनवरी को होने वाले शिवाजी बस्ती हिंदू सम्मेलन के लिए न्यू बैतूल ग्राउंड में रविवार को भूमिपूजन हुआ। यह सम्मेलन बैतूल में लगातार हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला का हिस्सा है। सकल हिंदू समाज समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से शहर की 13 बस्तियों को विभाजित कर 33 वार्डों के लिए ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। आज हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में देशबंधु, मोती, गांधी और शिवाजी वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इसमें पूर्व पार्षदों सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना बताया गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती और पूजन के साथ हुई। आयोजकों के अनुसार, 20 जनवरी को न्यू बैतूल ग्राउंड, कोठीबाजार में होने वाले इस भव्य हिंदू सम्मेलन का विस्तृत कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इसमें सुबह 10 बजे से कलश यात्रा, सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12:15 बजे से मुख्य वक्ता का उद्बोधन और दोपहर 1:30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। यह आयोजन सकल हिंदू समाज समिति के तत्वावधान में और शिवाजी बस्ती सकल हिंदू समाज के निवेदन पर किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *