बैतूल शहर के अंबेडकर वार्ड स्थित एक मकान की किचन में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में घर का कुछ सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। मकान मालिक रामनाथ कन्नौजे के घर के ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं। सोमवार को किचन से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तत्काल रामनाथ कन्नौजे को सूचना दी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। गृहस्थी का सामान जल गया
फायर ब्रिगेड कर्मी सुनील भलावी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से किचन में रखा गृहस्थी का सामान जल गया और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अनुमानित तौर पर कुछ हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किचन में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास रखी लकड़ी की खिड़की ने आग पकड़ ली। किचन में गैस सिलेंडर और तेल जैसी ज्वलनशील सामग्री भी मौजूद थी, जिससे आग के तेजी से फैलने और बड़े नुकसान का खतरा था। घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद महेश राठौर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के समय किराएदार घर पर मौजूद नहीं थे, जिन्हें फोन कर बुलाया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।


