बैतूल में स्कूली छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ:छेड़छाड़ से तंग होकर उठाया कदम, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में स्कूल में नाबालिग छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि छात्रा को उसके ही गांव का एक युवक लगातार परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आमढाना निवासी मोहित पिता कैलास यादव (18) छात्रा का पीछा करता था और मना करने के बावजूद उसे परेशान करता रहा। इसी प्रताड़ना से व्यथित होकर छात्रा ने स्कूल में सोडियम सल्फेट खा लिया। यह पदार्थ एक अन्य छात्र विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए स्कूल लेकर आया था। घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच अधिकारी आम्रपाली दहाट ने बताया कि यह मामला छेड़छाड़ और उत्पीड़न से संबंधित है। आरोपी मोहित यादव के खिलाफ थाना रानीपुर में केस दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *