बैतूल में 6 भवनविहीन उपस्वास्थ्य केन्द्रों में बनेंगे सर्वसुविधायुक्त भवन:3.90 करोड़ की लागत; विधायक की अनुशंसा पर उपमुख्यमंत्री ने दी सौगात

बैतूल विधानसभा के अंतर्गत आधा दर्जन उपस्वास्थ्य केन्द्रों में 3 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन बनाए जाएंगे। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने यह बड़ी सौगात दी है। भवन के अभाव में अलग-अलग शासकीय भवनों में संचालित हो रहे 6 उपस्वास्थ केन्द्र भवनों का निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन ने प्रत्येक उपस्वास्थ केन्द्र भवन निर्माण के लिए 65 लाख रुपए स्वीकृत किए है। इन गावों में होगा उपस्वास्थ केन्द्र भवनों का निर्माण बैतूल विधानसभा क्षेत्र के 6 गावों मे संचालित भवन विहीन उपस्वास्थ केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 90 लाख रुपए स्वीकृत किए है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के बोरपानी, कनारा (बोथी सियार) मलकापुर, माथनी, सांईखंडारा, सेलगांव (बारव्ही) गांव में 65-65 लाख रुपए के सर्वसुविधायुक्त उपस्वास्थ केन्द्र भवनों का निर्माण होगा। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए आवासीय भवन के निर्माण के साथ-साथ ट्यूबवेल खनन एवं चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर सुरक्षित रहेगा और पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *