बैरसिया में स्कूल बस और कार के बीच टक्कर:कार सवार दंपती व बेटा घायल, बस खेत में उतरी, बच्चों में मची चीख-पुकार

बैरसिया इलाके में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और कार दोनों सड़क से उतरकर खेत में जा गिरीं। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बच्चों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि दा फर्स्ट स्टेप स्कूल की बस दोपहर करीब 12:20 बजे सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार जसवंत, उनकी पत्नी फूल बाई और बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *