बैरिकेट्स पर चढ़कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर चस्पा किया ज्ञापन

अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसी रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से बैरिकेट्स पर चढ़कर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्के भी हुई। इस बीच कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स को नीचे गिरा दिया। कांग्रेसी पदाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर ज्ञापन को चस्पा कर वहां से रवाना हो गए। जिसे बाद में पुलिस के अधिकारी ने अपने पास रख लिया। मंगलवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंडिया मोटर सर्कल से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेसियों ने बैरिकेट्स पर चढ़कर प्रदर्शन किया। बाद में बैरिकेट्स को नीचे गिरा दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुखी भी हुई। जिला कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर की मौजूदगी नहीं होने पर कांग्रेसियों ने मुख्य दरवाजे पर ही ज्ञापन को चश्मा कर दिया। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम विज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिए कांग्रेसी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की विरासत और उनके नेतृत्व में बनाए गए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबंधित में अडिग है। कांग्रेस संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ रही है कि संविधान और इसमें प्रदत्त अधिकारियों को सत्तारूढ़ शासन द्वारा उल्लंघन ना हो। उन्होंने कहा कि अत्यंत दुख और आक्रोश के साथ कहना पढ़ रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद को एक मंच बनाकर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए बयान न केवल देश के सांस्कृतिक और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि देश भर के नागरिक को विशेष रूप से दलित समुदाय के लोगों की भावनाओं को भी आहत करते हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बर्खास्त किया जाए और उनके द्वारा की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *