बैलाडिला की पहाड़ियों में ‘टाइगर अभी जिंदा है’:शिकार और पंजे के निशान मिले, वन विभाग ने रेलवे को पत्र लिखकर किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित बैलाडिला की पहाड़ियों में टाइगर (बाघ) की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने रेलवे के अधिकारियों को एक पत्र लिखकर कहा है कि रेलवे ट्रैक पर सुबह 5 से 7 बजे तक और रात के समय न जाने की हिदायत दी है। बाघ ने पालतू मवेशियों का शिकार किया है। वन विभाग का कहना है कि बचेली वनखंड में बाघ की मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम चल रहा है। यहां धूल में बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। साथ ही ट्रैप कैमरे में भी बाघ की तस्वीर कैद हुई है। रेलवे कर्मियों के साथ ही आस-पास इलाके के ग्रामीणों को भी सुबह और रात में ट्रैक में न जाने की हिदायत दी गई है। बाघ का बुआ था शिकार
कुछ साल पहले बैलाडिला की पहाड़ी से लगे भांसी के जंगलों में एक बाघ की लाश मिली थी। साथ ही बाघ की खाल के साथ कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। यहां बाघ के शिकार करने की बात सामने आई थी। वहीं अभी दोबारा बाघ के इस इलाके में होने की पुष्टि मिलने पर लोगों में भी दहशत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *