बैलाडीला-पालनार सड़क कीचड़ भरी लोगों को बाइक चलाने में परेशानी

बैलाडीला से पालनार जाने वाली सड़क पर चलना अब लोगों के लिए किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है। बारसूर से जगरगुंडा को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे क्रमांक–5 पर 24 घंटे भारी मालवाहक गाड़ियां दौड़ रही हैं। लौह अयस्क से लदे ट्रकों से सड़क पर गिरता लाल चूरा बारिश के साथ मिलकर पूरी सड़क को कीचड़ में तब्दील कर रहा है। हालात यह हैं कि सड़क हमेशा लाल और फिसलन भरी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पालनार–किरंदुल मार्ग पर पुलिस थाने के सामने से लेकर पेरपा चौक तक सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां माइनिंग वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक है कि आम लोगों के लिए सड़क पर सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। बाइक सवारों के लिए यह सड़क किसी फिसलपट्टी से कम नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *