बैलों से खेती पर मिलेगी 30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि:डूंगरपुर में लक्ष्य 1447, आवेदन आए 12950; विभाग ने सरकार को भेजे प्रस्ताव

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत परंपरागत बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डूंगरपुर जिले को इस योजना के लिए 1447 का लक्ष्य मिला है, जबकि लगभग 12,950 किसानों ने आवेदन किया है। लक्ष्य से कई गुना अधिक आवेदन आने के बाद कृषि विभाग ने लक्ष्य बढ़ाने के लिए सरकार और संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। आधुनिक समय में जहां किसान खेती के लिए ट्रैक्टर और हाईटेक उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं, कई किसान आज भी पारंपरिक तरीकों से खेती करते हैं। इन किसानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने इस बजट में बैलों से खेती करने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। योजना के तहत कृषि विभाग डूंगरपुर को 1447 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग द्वारा आवेदन मांगे जाने पर जिले के 12,950 किसानों ने प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया। लक्ष्य कम होने के कारण, विभाग ने अतिरिक्त लक्ष्य के लिए सरकार और विभाग को प्रस्ताव भेज दिए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक परेश पंड्या ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से प्राथमिकता के आधार पर 800 से अधिक आवेदनों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। इनमें से 620 किसान पशुपालकों को वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। शेष 11,503 किसानों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए विभाग ने नए प्रस्ताव भी सरकार और संबंधित विभाग को भेजे हैं। पंड्या ने आश्वासन दिया कि स्वीकृतियां मिलते ही सभी पात्र किसान पशुपालकों को जल्द ही लाभ दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *