बॉडी-बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर घुम्मण लड़ेंगे चुनाव:फैन्स से पुछा-कोई पार्टी जॉइंन करूं या आजाद चुनाव लड़ूं; दुनिया के पहले शाकाहारी बॉडी-बिल्डर हैं

देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण ने 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन जालंधर से ताल्लुक रखते हैं। घुम्मण ने अपने सोशल अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। घुम्मण ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने कहा कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है। अब जान लीजिए कौन है वरिंदर सिंह धुम्मण पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं, जिनकी हाइट 6.2 फिट है। घुम्मण दुनिया के इकलौते वेजीटेरियन बॉडी बिल्डर। वरिंदर सिंह घुम्मण जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्मी भी चलाते हैं। उनके पास 100 से ज्यादा मवेशी हैं। बचमन से वरिंदर सिंह घुम्मण बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन्स में हिस्सा ले रहे हैं। साल 2005 में वरिंदर सिंह घुम्मण पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे। जिसके बाद वह नहीं रुके और एक के बाद एक इनाम जीतते गए। साल 2005 में ही वरिंदर सिंह घुम्मण ने अपने नाम मिस्टर पंजाब का टाइटल भी किया था। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद 2008 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए। जिसके बाद उन्होंने अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और वह वहां पर दूसरे नंबर पर रहे। वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे। पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *