बॉयज हॉस्टल में जलनिकासी नहीं, मैदान में भर रहा पानी

खरगोन | बिस्टान रोड पर स्थित बॉयज हॉस्टल परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान में लगातार पानी जमा हो रहा है। जमा पानी के कारण इस क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं परिसर में सुअरों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। -मयंक वैष्णव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *