बॉयफ्रेंड के साथ लिखी पति की हत्या की स्क्रिप्ट:दे डाली इमोशनल सुपारी; 3 बार किस्मत ने बचाया, चौथी बार कामयाब हो गई साजिश

ग्वालियर के कंपू थाना इलाके में 21 जनवरी को संतोष गिरी की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, संतोष के मर्डर की पूरी स्क्रिप्ट उसकी पत्नी रीना ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लिखी थी। रीना ने बॉयफ्रेंड को इमोशनल करते हुए कहा था- जब तक रास्ते का कांटा नहीं हटा देते हो, मेरे पास मत आना। इसके बाद 20 दिन में 4 बार विजय की हत्या का प्रयास किया गया। तीन बार किस्मत ने उसे बचा लिया लेकिन चौथी बार शराब की लत उसे मौत तक खींच ले गई। पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जमकर शराब पिलाई, फिर सिर में गोली मार दी। पुलिस ने रीना, उसके बॉयफ्रेंड अमित खान और मर्डर में मदद करने वाले सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गोली सिर के आर-पार, दूसरी बॉडी में मिली
दरअसल, ग्वालियर के नयागांव इलाके में 21 जनवरी की रात करीब 9 बजे एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। कंपू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक एक्सपर्ट कोक सिंह भी स्पॉट पर पहुंचे थे। युवक को दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली सिर के आरपार हो गई थी, जबकि दूसरी शरीर में धंसी थी। काफी दौड़भाग करने के बाद 22 जनवरी की रात मृतक की पहचान संतोष (35) पिता विजय गिरी के रूप में हुई। वह ग्वालियर के घाटीगांव में जखोदा गांव का रहने वाला था। प्यार में बन रहा था रोड़ा, दी इमोशनल सुपारी
संतोष गिरी की शादी 2020 में भिंड में मेहगांव निवासी रीना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मेहगांव के अमित खान का संतोष के घर आना-जाना शुरू हो गया। रीना ने पति और ससुराल वालों के सामने अमित को राखी बांधकर यह बताया कि वह उसका मुंहबोला भाई है। 2023 में रीना, संतोष से झगड़ा कर चीनौर में अपने जीजा के घर रहने चली गई। यहां उसकी अमित से खुलकर मुलाकातें होने लगीं। संतोष को अमित और रीना के बीच संबंध की भनक लग गई थी। वह उसे तलाक नहीं दे रहा था। रीना और अमित के बीच संतोष रोड़ा बन गया था। ऐसे में रीना ने अमित को इमोशनल सुपारी दी। उसने साफ शब्दों में कहा- जब तक संतोष जिंदा है, हम एक नहीं हो सकते। जब तक वो जिंदा है, तुम मुझे अपना चेहरा मत दिखाना। इसके बाद अमित ने संतोष को रास्ते से हटाने की ठान ली। छत से गिराने की कोशिश, शराब में तेजाब मिलाया
संतोष के मर्डर की साजिश में रीना और अमित ने सन्नी को भी शामिल किया। तीनों ने मिलकर 1 जनवरी को संतोष को छत से फेंकने का प्लान बनाया, जिससे उसकी मौत एक हादसा लगे। लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद अमित और सन्नी ने 6 जनवरी को संतोष को शराब पिलाई। सोचा कि उसे हाईवे पर किसी ट्रक के सामने बाइक से गिरा देंगे, जिससे हत्या सड़क हादसा लगे। लेकिन दोनों जब तक उसे गिराते, संतोष होश में आ गया। सड़क पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वे अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो सके। फिर, 16 जनवरी को अमित और सन्नी ने शराब में तेजाब मिलाकर संतोष को पिला दी, जिससे लगे कि जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है। शराब पीने के बाद संतोष का पेट खराब तो खराब हुआ लेकिन मौत नहीं हुई। शराब पिलाई, एक के बाद एक दो गोली मारीं
आखिरकार, 21 जनवरी को अमित खान और सन्नी ने मिलकर संतोष को शराब पार्टी के लिए बुलाया। दोनों शराब पीने का नाटक करते रहे और संतोष को पैग पर पैग पिलाते रहे। जब संतोष शराब के नशे में पूरी तरह मदहोश हो गया तो अमित ने उसके सिर में गोली मार दी। कन्फर्म डेथ के लिए एक और गोली शरीर पर चलाई। बचपन से ही एक-दूसरे को चाहते थे रीना और अमित
रीना ने पुलिस को बताया कि अमित खान उसके ही गांव मेहगांव का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती बचपन में हो गई थी। जवानी में ये बढ़कर प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को जान से बढ़कर चाहते थे लेकिन रीना के परिवार ने उसकी शादी संतोष से कर दी थी। ये खबर भी पढ़ें… आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की शिक्षक पति की हत्या श्योपुर में 49 वर्षीय शिक्षक रमाकांत पाठक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। कराहल थाना प्रभारी निरीक्षक यास्मीन खान के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में 24 वर्षीय मनीष साकेत (जाटव), सतनाम सिंह सरदार (37) और मृतक की पत्नी साधना शर्मा (37) शामिल हैं, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *