जैसलमेर में कुछ देर में ‘द बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत होने जा रही है। इंदिरा स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मैराथन को ‘द हेल रेस संस्था’ द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। इसमें करीब 1 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। खास बात है कि जैसलमेर से लोंगेवाला तक ये रेस तीन कैटेगरी में होगी। इसमें 50,100 और 160 किलोमीटर का रूट है। शनिवार को होने वाली इस मैराथन में जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी व नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वे 50 किमी की मैराथन में भाग ले रहे हैं। 160 किलोमीटर तक की चुनौती इसमैराथन में हिस्सा ले रहे मिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि दौड़ना उनका शुरू से ही शौक रहा है और वे लगातार हर रोज 5 से 10 किमी दौड़ लगाते हैं। जैसे ही इस बॉर्डर मैराथन का पता चला तब हमने भी रजिस्ट्रेशन करवाया और 50 किमी में पार्टिसिपेट के लिए आवेदन किया है। इसकी प्रेक्टिस भी हम लगातार कर रहे हैं।मैराथन के आयोजक विश्वास सिंधु ने बताया- इस मैराथन में देश भर के धावक हिस्सा ले रहे हैं। दौड़ की शुरुआत इंदिरा इंडोर स्टेडियम से आज 12 बजे से होगी। जिसका समापन अगले दिन रविवार शाम को लोंगेवाला में होगा। यह एक अल्ट्रा मैराथन है, इसका रुट 160 किमी का है। 1200 धावक अल्ट्रा मैराथन में भागेंगे इस इवेंट में धावक 160 किलोमीटर, 100 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की तीन मुख्य श्रेणियों में दौड़ेंगे। इसके अलावा, हर 10 किलोमीटर पर धावकों के लिए हाइड्रेशन स्टेशन उपलब्ध कराए जाएंगे। द हेल रेस के विश्वास कुमार ने बताया कि – न कैटेगरी में आयोजित होने जा रही इस दौड़ में 1200 धावक हिस्सा ले रहे हैं। हिस्सा लेने वाले धावकों का उत्साह हर साल बढ़ रहा है और जल्द ही यह संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है।


