बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव फाजिल्का पहुंचे:बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- दुख की घड़ी में साथ खड़े

फाजिल्का में आज यानी शुक्रवार को बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव पहुंचे। यहां उन्होंने सरहदी इलाके का दौरा कर बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की। राजपाल यादव ने कहा कि सुख बांटने से बढ़ता है और दुख बांटने से कम होता है इसलिए आज वह लोगों के दुख में शरीक होने आए है। राजपाल यादव ने कहा कि फाजिल्का के सरहदी क्षेत्र जहां बाढ़ आई और काफी नुकसान हुआ है। इन हालातों को जमीनी स्तर पर खुद देखने की इच्छा रखते हुए वह फाजिल्का आए है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर आपदा आई तो देश भर के लोग इन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए दुआ कर रहे है। उन्होंने कहा कि 4600 जानवर और पशु चले गए। फसलें तबाह हो गई। हालत बद से बदतर हो गए। उन्होंने कहा कि सुख बांटने से बढ़ जाता है और दुख बांटने से कम होता है और इसी लक्ष्य से वह इन इलाके के लोगों से मुलाकात कर उक्त लोगों के दुख में शरीक होते हुए उनका दुख बांटने आए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ उक्त लोगों पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है और दूसरी और जब वह सरहदी इलाके में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात करने पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि चाय पानी तक पहुंचा। जो भारत और पंजाब के लोगों के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *