बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप काबरा काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर एक भावुक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप काबरा कहते नजर आते हैं, “मेरा कुछ खो गया है।” जब उनसे पूछा जाता है कि क्या खो गया, तो वह मुस्कराते हुए जवाब देते हैं, “मेरा मन कहीं खो गया है” इसके बाद वीडियो में काशी के गंगा घाटों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है। पहले देखें 2 तस्वीर.. प्रदीप काबरा ने इस यात्रा के दौरान खुद को एक सामान्य पर्यटक की तरह पेश किया। उन्होंने बनारस की गलियों में घूमकर यहां की संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण को करीब से महसूस किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। महाकुंभ से फेमस हुईं हर्षा रिछारिया ने किया कमेंट प्रदीप काबरा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई है इसमें महाकुंभ से फेमस हुईं हर्षा रिछारिया ने भी वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “डीप मैसेज” सलमान खान की फिल्म ने दी पहचान प्रदीप काबरा उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अधिकतर नेगेटिव किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है। उन्हें असली पहचान सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में निभाए गए निगेटिव रोल से मिली। इसके बाद वह ‘बैंग बैंग’, ‘दिलवाले’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंबा’ जैसी बड़ी फिल्मों में बदमाश और गुंडे के किरदारों में नजर आए। साउथ और राजस्थानी फिल्मों में किया है रोल प्रदीप काबरा ने साल 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला अभिनीत फिल्म ‘रन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल्ली बेली’, ‘बैंग बैंग!’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। उनका अभिनय सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रहा। वह तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदीप काबरा ने राजस्थानी फिल्म ‘Taawdo: The Sunlight’ में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया। काशी यात्रा के दौरान सामने आया उनका यह वीडियो दर्शाता है कि पर्दे पर खतरनाक विलेन की छवि के पीछे एक संवेदनशील और सुकून की तलाश में निकला कलाकार भी छिपा है।


