बॉल बैडमिंटन : लड़कियों ने दिल्ली, लड़कों ने यूपी को हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर 70वीं जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के लड़के व लड़कियों की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पंजाब की बॉल बैडमिंटन लड़कियों की टीम ने दिल्ली को 35-27, 35-33, 35-31 से हराया और लड़कों में पंजाब टीम ने यूपी को 35-23, 35-33, 35-32 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। यह चैंपियनशिप 1 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की अगुआई में पंजाब टीम को चयनित किया गया है। खिलाड़ियों की इस जीत पर पंजाब एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी व कोच इंद्रजीत कुमार, मैनेजर हरमिंदर विरदी, इशिता त्यागी, साहू, विजयता शर्मा, सुरेश सिंह गुलेरिया ने टीम को बधाई देते हुए अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले पंजाब टीम ने अपने पहले मैच में मणिपुर को लड़कियों के वर्ग में 35-23, 35-15 से हराकर जीत हासिल की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *