बोकारो चैलेंजर व दुर्गा इलेवन को मिली आसान जीत

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी-20) आरबी गिरि ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ग्रुप बी के दो मैच खेले गए। सेक्टर-3 स्थित ट्रेनिज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में बोकारो चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने जीजीपीएस चास की टीम को 7 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीजीपीएस चास की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम के अखिलेश यादव ने 46, मनीष यादव ने 19 व अमित यादव ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में बोकारो चैलेंजर्स के सूरज नायक ने 22 रन देकर पांच और राहुल कुमार मुंडा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो चैलेंजर की टीम ने 129 रन 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर बना लिए। टीम के राज ने 52, सूरज कुमार ने नाबाद 28 और प्रणब मुखर्जी ने 27 रन बनाए। बोकारो चैलेंजर के सूरज नायक को प्लेयर ऑफ द मैच बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *