बोकारो जंगल में हुए हत्याकांड का खुलासा:पति की मौत का लेना था बदला, 3 लाख रुपए में हुआ था सौदा, 4 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के बारीडीह जंगल में 14 मई को हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतक हेमलाल पंडित की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की। पति की मौत का लेना था बदला जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी चंपा देवी को शक था कि उसके पति खगेश्वर पंडित की मौत के लिए हेमलाल पंडित जिम्मेदार है। चंपा का मानना था कि हेमलाल ने ओझा-गुणी के जरिए जहर देकर उसके पति की हत्या की थी। बदला लेने के लिए चंपा देवी ने धनबाद के शूटर से संपर्क किया। प्रकाश सिंह के माध्यम से हत्या की योजना बनाई गई। आरोपियों ने छह महीने से इस वारदात की योजना बनाई थी। पहले बगोदर में कोशिश की गई, लेकिन भीड़ के कारण सफल नहीं हुए। झाड़-फूंक के बहाने बुलाया और मार डाला पहली बार सफलता नहीं मिलने पर डोमन राम ने ग्राहक बनकर हेमलाल को भूत-प्रेत से मुक्ति का लालच देकर जंगल में बुलाया। वहां योजना के मुताबिक उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंपा देवी और प्रकाश सिंह ने शूटर को तीन लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसमें से 2.35 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। पुलिस ने हजारीबाग की चंपा देवी, गिरिडीह के प्रकाश सिंह, धनबाद के डोमन राम और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। डोमन राम पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। ——————————— इसे भी पढ़ें…. बोकारो में रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली:क्राइम सीन पर पहुंचे विधायक जयराम; SP-DSP ने नहीं उठाया फोन, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में बुधवार की देर रात बाप के सामने बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। मरने वाले का नाम हेमलाल पंडित है। जबकि पिता का नाम तुलसी पंडित है। वे हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत सिरई गांव के रहने वाले हैं। मर्डर की सूचना डूमरी विधायक जयराम महतो को मिली। उन्होंने स्थानीय पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद विधायक खुद अपने समर्थकों के साथ क्राइम सीन पर पहुंचे। वे डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन तब तक पुलिस नहीं पहुंची।पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *