बोकारो | बोकारो जिला ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को सेक्टर-4एफ सूर्य मंदिर स्थित सड़क पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव शिव कुमार ने बताया कि स्केटिंग की भावना का जश्न मनाने और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करने के लिए इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम की भागीदारी न केवल चैंपियनशिप की प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाएगी, बल्कि आयोजन की समग्र सफलता में भी योगदान देगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर में 4 से 6 वर्ष, 6 से 8 वर्ष, 8 से 10 वर्ष तक, कैडेट में 10 से 12 वर्ष तक, जूनियर में 12 से 15 वर्ष व सीनियर में 15 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। 23 जनवरी तक पंजीकरण निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि बोकारो जिला में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।


