बोकारो थर्मल | डीवीसी सीएसआर व डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल एवं नेताजी आई अस्पताल रामचंद्रपुर पुरुलिया के सहयोग से ऑफिसर्स क्लब बोकारो थर्मल में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, जीएम एचआर एए कुजूर, डीवीसी अस्पताल के डीजीएम संजय कुमार, डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा, नेताजी आई अस्पताल के डॉ. हिमाद्रि रंजन घोष आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 125 महिला पुरुष मरीजों का निशुल्क नेत्र जांच किया गया। इसमें से 59 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इनका निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेताजी नेत्र अस्पताल रामचंद्रपुर पुरुलिया में रविवार को किया जाएगा। मौके पर डॉ.हिमाद्रि रंजन घोष, सुशांत मंडल, प्रसेनजीन सेनगुप्ता, सेविका चंचला हेंब्रम, सुचित्रा हांसदा, डीवीसी अस्पताल के हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, कलीम अंसारी, डीवीसी के एए कुजूर, दीनानाथ शर्मा आदि थे।


