बोकारो में जुआ अड्डे पर हत्या का खुलासा:मास्टरमाइंड समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी का सामान बरामद

बोकारो पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा गांव में हुई मटु दास हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 1-2 अगस्त की रात गोमिया जनरल स्टोर के पास जुआ अड्डे पर हुई इस वारदात में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह एक सुनियोजित अपराध था। गिरफ्तार आरोपियों में बिरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा, शेखर कुमार उर्फ शेखर प्रजापति उर्फ साहिल, प्रमोद कुमार धर, कृष कुमार और सूरजदेव सिंह शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी गिरोह का मास्टरमाइंड बिरबल कुमार सिंह है। उसने गैंग के संचालन के लिए कई पहचान बना रखी थीं। पुलिस ने आरोपियों से हथियार, गोलियां और चोरी की संपत्ति बरामद की है। घटना में इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं। सभी गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से डकैती, लूट और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं। योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं पुलिस के मुताबिक ये अपराधी अपने टारगेट को पहले से चुनते हैं। फिर योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। यह घटना बताती है कि जुए के अवैध अड्डे संगठित अपराधियों के लिए आसान निशाना बनते हैं। एसपी ने बताया कि अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है। शहर में सक्रिय दूसरे गिरोहों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *