बोकारो में झारखंड शूटिंग बॉल संघ का चुनाव संपन्न

बोकारो | शुक्रवार को झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ की वार्षिक बैठक हुई। इसमें राज्य के सभी जिला से सचिव और अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राज्य के बचे जिलों को भी संघ में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, झारखंड शूटिंग बॉल संघ चुनाव पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय शूटिंग बॉल संघ के पलास पात्रा ने चुनाव संपन्न कराया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष शशि धरण क्रान्त, चेयरमैन सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, सचिव चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सह सचिव मुकुट चौधरी, सदस्य जियालाल पासवान, श्रीकांत कुमार और मंजू गुप्ता को नियुक्ति कर शपथ दिलाया गया। मौके पर भगवान प्रसाद साहू, जयंत कुमार, श्रीकांत कुमार, मुन्ना खान, इंद्रकुमार ऋषि, धनंजय प्रसाद, काजल कुमारी, धर्मेंद्र महतो, सुदीप्तो मंडल, आशा कुमारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *