बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-23 पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चास स्थित गैलेक्सी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। फिर एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें चौरा बस्ती के 48 वर्षीय सैतपाद बाउरी की हालत गंभीर है। दीक्षा कुमारी नाम की एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। गैलेक्सी स्कूल के पास चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक पुरुलिया से रांची की तरफ जा रहा था। गैलेक्सी स्कूल के पास चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। पहले ऑटो में टक्कर मारी। फिर एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत मेडिकेट अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना से नाराज लोगों ने एनएच-23 पर जाम लगा दिया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


