लातेहार में पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई में गौ तस्करी का मामला पकड़ा। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दोपहर साढ़े 11 बजे होटवाग गांव के पहाड़ी ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोका गया। जांच में कंटेनर से 36 बैल और एक गाय बरामद हुए। चालक विनय सिंह के पास मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो पलामू के सतरबवा से मवेशियों को लादकर रांची ले जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के अनुसार यह मामला गौ तस्करी से जुड़ा है। सभी मवेशियों को कंटेनर से निकालकर सुरक्षित खेतों में छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


