दो फरवरी को सेक्टर 4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में एआईएमएस (AIMS) सर्टिफाइड बोकारो हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी। सेल के नगर सेवा भवन के सीजीएम कुंदन कुमार ने बताया कि एक्टिव बोकारो, हैल्थी बोकारो के नियत से यह कार्यक्रम सेल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए निर्धारित किया गया। विजेताओं के लिए विशेष नकद पुरस्कारों की भी व्यवस्था मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं के लिए विशेष नकद पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में लगभग 4000 धावकों के हिस्सा लेने की संभावना है, जो इसे झारखंड और भारत के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन बनाएगा।


