बोकारो के चीरा चास स्थित वैष्णवी कॉम्प्लेक्स में महिलाओं द्वारा एक अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। पिछले 8 वर्षों से लगभग 70-80 घरों की महिलाएं मिलकर सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन कर रही हैं। यह आयोजन महिलाओं की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। पूजा की तैयारियां महिलाएं स्वयं करती हैं। सभी परिवारों से चंदा एकत्र कर मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है। विशेष रूप से पूजा के बाद सुहागन खेल का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाएं चूड़ियां चुनने से लेकर पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेती हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम की विशेषता है खिचड़ी महाभोग का प्रसाद वितरण, जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें महिलाएं नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत करती हैं। इस आयोजन में पुरुष और बच्चे भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है। महिलाओं द्वारा किया जाने वाला यह सामूहिक प्रयास समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।


