बोकारो में महिला की मिली लाश:राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे पड़ा था शव, महिला की दोनों कलाइ कटी थी

बोकारो के सेक्टर 12 में गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लाइन की चहारदीवारी के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे मिले शव की दोनों कलाइयां कटी हुई थीं और यह कीचड़ से सना हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 12 के थाना प्रभारी और सार्जेंट मेजर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतका विक्षिप्त प्रतीत होती है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *