बोकारो में मोबाइल विवाद में खूनी वारदात:युवक की चाकू से हत्या, आरोपी ने किया अपराध कबूल

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोटा कॉलनी में एक मोबाइल फोन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एलएच कॉलनी स्ट्रीट-1 के रहने वाले 24 वर्षीय रवि कुमार की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार को हुई, जब कोटा कॉलोनी निवासी अमन कुमार झा और रवि कुमार के बीच एक मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। अमन ने एक तीसरे व्यक्ति का मोबाइल रवि से वापस दिलवाया था। इसी बात से नाराज होकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर अमन ने रवि के गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल रवि को पहले कृष्णा नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से बीजीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी अमन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना चाकू और कपड़े बरामद किए हैं। मृतक के भाई सूरज कुमार की शिकायत पर बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *