बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पिछरी के रहने वाले गुलचंद कुमार मिश्रा के 25 साल बेटे विपुल मिश्रा के रूप में हुई है। ग्रामीणों को बीती रात करीब 11 बजे बिरोहर बेड़ा जंगल में युवक का शव मिला। शव पर टांगी से किए गए हमले के गहरे निशान पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हिरासत में लिया गया संदिग्ध सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच साक्ष्य जुटाए और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। बोकारो पुलिस ने खोजी कुत्ते ‘न्यूटन’ की मदद से जंगल की पड़ताल की। न्यूटन से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। ऐसी है मामले की पूरी कहानी परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे विपुल को उसके तीन दोस्तों ने घर से बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच रात करीब 11 बजे ग्रामीणों के द्वारा उसका शव बिरोहर बेड़ा के जंगल में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, जरीडीह और पेटरवार थाना से शव मिलने की जानकारी परिजनों की दी, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रंजिश की वजह से हत्या की आशंका प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लखन नायक, आकाश नायक, रितलाल नायक मृतक के साथ थे। मृतक के भाई निहाल मिश्रा ने बताया कि पैसे का लेन-देन था या कोई और वजह, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।


