बोकारो में युवती की गला घोंटकर हत्या:रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में मिला शव, गला घोंटकर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक खंडहर में लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराधियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सील कर दिया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया। पुलिस मृतका की पहचान करने के साथ-साथ हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *