बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित धर्मपुर गांव में जंगली हाथी ने एक मजदूर की जान ले ली। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी कलाम अंसारी के रूप में हुई है। वह स्थानीय एक निर्माणाधीन क्रेशर में काम करता था। नाइट वॉचमैन समेत चार मजदूरों ने भागकर बचाई जान घटना रात करीब 11 बजे की है। क्रेशर साइट पर पांच मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने परिसर में प्रवेश किया। नाइट वॉचमैन समेत चार मजदूर भागकर बच गए, पर कलाम अंसारी हाथी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रहा है। वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग की है। —————————————— ये भी पढ़िए लातेहार में जंगली हाथी का आतंक:दो भाइयों के घरों को पहुंचाया नुकसान, परिवार ने भाग कर बचाई जान; ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने दहशत फैला दी। माल्हन पंचायत के टोला केकराही में मंगलवार रात दो बजे हाथी ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने रामकिशुन गंझू और उनके भाई रामचंद्र गंझू के घरों की बाउंड्री और दीवारें तोड़ दीं। घटना के समय दोनों परिवार घर में सो रहे थे। शोर सुनकर सभी ने पिछले दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह हाथी पहले भी तीन बार उनके घरों पर हमला कर चुका है। पढ़िए पूरी खबर…


