बोकारो में एक कोचिंग संचालक के घर से लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी हुई। घटना चीरा चास स्थित अपना घर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर G-01 की है। घर के सभी सदस्य रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपए के जेवरात और 30 हजार रुपए कैश की चोरी की गई। कोचिंग संचालक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जब वो रजरप्पा मंदिर से दोपहर 2:30 बजे लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा और सेफ्टी ताला टूटा हुआ है। चोरों ने घर के दोनों कमरों में रखी अलमारियों का लॉकर तोड़कर चोरी की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। इधर, दिन दहाड़े हुई चोरी से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।


