बोकारो विधायक ने इस्पात मंत्री को विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में भारत सरकार के इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मिलकर बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें औद्योगिक भविष्य, श्रमिकों के अधिकार तथा जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रस्तुत किया। विधायक ने एकेआईसी कॉरिडोर के शीघ्र क्रियान्वयन, बीएसएल के विस्तार के माध्यम से बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार सृजन करने, विस्थापित परिवारों एवं अप्रेंटिस-प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने, चतुर्थ श्रेणी के पदों में विस्थापितों को आरक्षण, शहीद प्रेम महतो के परिजनों को स्थायी नौकरी एवं 20 डिसमिल भूमि प्रदान करने सहित अन्य मुद्दे उठाए गए। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के 39 माह से लंबित एरियर भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी, सीएसआर फंड का स्थानीय सामाजिक विकास में प्रभावी उपयोग, लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं पर मंत्रालय स्तर से कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई, राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं के लिए त्वरित एनओसी आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। इस्पात मंत्री ने सकारात्मक रुख व्यक्त किया तथा आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *