बोकारो सीपीआई का जिला सम्मेलन 22 अगस्त को

कथारा | जारंगडीह स्थित कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) बोकारो जिला कमेटी का बैठक चंद्रशेखर झा के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के वरीय नेता लखनलाल महतो उपस्थित थे। यहां शहीद कामरेडों को श्रद्धांजलि दी गई। लखनलाल महतो ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अनुशासित पार्टी है। पार्टी हमेशा मेहनतकश मजदूर, किसान व आमजन के हितों के लिए आंदोलनरत रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। कहा कि केंद्र की सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह के हथकंडा अपनाया रही है। जिसके खिलाफ में हमारी पार्टी बराबर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बैठक में जिला सम्मेलन की तिथि और अंचल व नगर सम्मेलन करने की तिथि तय की गई। जिसमें 17 अगस्त को बोकारो नगर अंचल कमेटी का सम्मेलन, 18 अगस्त को बेरमो फुसरो अंचल कमेटी का सम्मेलन व 19 अगस्त को जरीडीह अंचल कमेटी की सम्मेलन सहित 22 अगस्त को जिला सम्मेलन आयोजित की जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *