बोकारो-हजारीबाग सीमा पर बस पलटी, तीन की मौत:टायर फटने से बस के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, 7 जख्मी

हजारीबाग में विष्णुगढ़-गोमिया रोड पर नरकी के पास रविवार शाम बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। सात यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मृतक की पहचान नरकी निवासी मंगर कुमार के रूप में हुई है। दो की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबि​क, नेहा नामक मिनी बस हजारीबाग से विष्णुगढ़ होते हुए फुसरो जा रही थी। नरकी से करीब एक किमी पहले बस का अगला टायर फट गया। इससे तेज गति से जा रही बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के नीचे दब गए। उधर, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकाला। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बस को हटाकर दबे यात्रियों को निकाला। इनमें तीन यात्रियों की मौत हो चुकी थी। तीनों के शवों को विष्णुगढ़ सीएचसी में रखा गया है। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में उनका पोस्टमार्टम होगा। उधर, गंभीर रूप से घायल सात लोगों को ​सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *