बोरसी में धान बीन रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:मौके पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम बोरसी में एक महिला की अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला खेत में धान के अवशेष (सिला) बीन रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला की पहचान ग्राम बोरसी निवासी कलम बाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कलम बाई अपने घर से निकलकर खेतों में पहुंची थीं और धान के सिला बीन रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात ट्रैक्टर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी खेत में ही मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खेत से उठाकर पामगढ़ अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत अज्ञात ट्रैक्टर वाहन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *