कोंडागांव| स्वामी आत्मानंद विद्यालय, फरसगांव में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई, साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षा के नतीजों का विश्लेषण कर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को आगामी दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को मजबूत करने एवं परीक्षा की तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में परीक्षा प्रभारी अशोक कुमार साहू, फरसगांव के सहायक खंड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा, खंड स्रोत समन्वयक अशोक मरकाम, ब्लॉक के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।


