लुधियाना|परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को होने वाले तनाव से राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सीबीएसई, पीएसईबी और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे चलने वाली मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन आसमां 96464-70777 शुरू की है। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी और जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो ने संयुक्त रूप से यह पहल की है। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा से संबंधित तनाव से निपटने और प्रभावी अध्ययन योजनाएं बनाने में मदद करना है। छात्र किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर 96464-70777 पर कॉल करके सलाह ले सकते हैं। मार्गदर्शन के लिए मुफ्त सलाह हासिल कर सकते अंत नहीं हैं और इनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान सबसे अच्छा तरीका है शांत रहना और परिणामों की चिंता किए बिना हर पेपर को क्लियर करना। ‘आसमां’ हेल्पलाइन का लक्ष्य छात्रों के परीक्षा के डर को दूर करने में मार्गदर्शन करना है, उन्हें प्रशिक्षित श्रोता प्रदान करना है जो तनाव और चिंता के कठिन समय में उनका सहयोग कर सकें। इस मौके पर सीएम फील्ड अफसर कृतिका गोयल, रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अफसर जीवनदीप सिंह, डीडीएफ अंबर बंदोपाध्याय और अन्य मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि आसमां के जरिए मुफ्त सलाह दी जाएगी। परीक्षा तनाव प्रबंधन के लिए एक्सपर्ट्स से स्टूडेंट्स मार्गदर्शन, चिंता और दबाव के लिए भावनात्मक समर्थन हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल स्टूडेंट्स पर अच्छे अंक और अच्छी पोजीशन हासिल करने का काफी दबाव है। इसलिए माता-पिता, शिक्षकों और समाज के लिए छात्रों को यह संदेश देना जरूरी है कि परीक्षाएं दुनिया का


