बोर्ड परीक्षा के जिला टॉपर्स को डीसी ने किया सम्मानित

भास्कर न्यूज|सिमडेगा झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सिमडेगा जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों को उपायुक्त आवास परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह ने विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न के रूप में शील्ड, मेडल, डिक्शनरी और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सम्मान समारोह में बच्चों ने उपायुक्त के साथ फोटो खिंचवाई और सामूहिक रूप से केक काटकर इस उपलब्धि को यादगार पल में बदल दिया। उपायुक्त ने सभी को केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए एक बड़ा लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।इस समारोह में जिले के टॉप 13 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रियांशु कुमार साहू (एस.एस. उच्च विद्यालय, बानो), भारती कुमारी, सुमंत सिंह, अनुज कुमार साहू (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा), आशीष कुमार (एस.एस. उच्च विद्यालय, कोलेबिरा), मनीष कंडुलना (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओड़गा जलडेगा), जयंती मांझी, अनुभव जोजो (उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, सामटोली), अनूप एक्का, सुजीता मिंज (संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय, बरवाडीह), राहुल लोहरा (संत अन्ना उच्च विद्यालय, सामटोली), आलोक तोपनो (जयंती उच्च विद्यालय, गंगूटोली), एवं करन सिंह (संत वियन्नी उच्च विद्यालय, लचरागढ़) शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *