जयपुर के प्रताप नगर स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा 9वीं के छात्रों ने राजस्थानी फोक डांस और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की एंकरिंग 9वीं कक्षा के छात्र विवेक शर्मा ने की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.डी. शर्मा ने 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि अनुशासन और समय का सदुपयोग जीवन का मूल मंत्र है। संस्था के निदेशक मुदित विलियम्स ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और बड़ों के प्रति सम्मान सफलता की कुंजी है। सचिव भावना विलियम्स ने छात्रों को जीवन की महत्वपूर्ण सीख देते हुए कहा कि हमेशा आगे बढ़ें और अपनी गलतियों से सीख लेकर विकास का मार्ग अपनाएं। कार्यक्रम की शोभा चार्टर्ड अकाउंटेंट कौशिक जी की विशेष उपस्थिति से और बढ़ गई। समारोह में 9वीं कक्षा के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने वरिष्ठ साथियों का दिल से स्वागत किया।


