जालंधर | सूर्या एनक्लेव की मेन सड़क पर लोग कचरा गिराते हैं। जिससे गंदगी फैलती है। समस्या देख लोगों ने सड़क की सफाई कराई। साथ ही सड़क पर बोर्ड भी लगा दिया था कि इस एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसलिए कचरा गिराने पर सीसीटीवी कैमरे में वीडियो कैद होगी, और फिर जुर्माना भी वसूला जाएगा। लेकिन यहां पर लोगों ने बोर्ड हटाकर फिर से कचरा गिराना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों से लोग कचरा गिराने वालों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। – राजकुमार, बशीरपुरा


