बोलेरो का फटा टायर, स्विफ्ट कार से टक्कर:4 गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, एनएच-23 पर सड़क हादसा

करौली में एनएच-23 पर सोनपुरा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। करौली-सरमथुरा मार्ग पर बोलेरो का अगला टायर फटने से स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 लोग घायल हुए। बोलेरो में सवार जीतू (33) और लक्ष्मण (76) थे। स्विफ्ट कार में देवी माता के दर्शन से लौट रहे अमन (20) और सनी (23) सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जीतू, लक्ष्मण, अमन और सनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक बालक और एक महिला को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु करवाया। प्रारंभिक जांच में बोलेरो के टायर फटने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *