बौंली में पानी की टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ा:रास्ते में अतिक्रमण होने से नाराज़ था, खुद पर पेट्रोल छिड़का

सवाई माधोपुर जिले के बौंली में रविवार को एक युवक जलदाय विभाग कार्यालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान मित्रपुरा थाना क्षेत्र के गोल गांव निवासी हरज्ञान गुर्जर के रूप में हुई है, जो अपने गांव में बंद पड़े आम रास्ते को खुलवाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहा था। सुनवाई नहीं होने पर वह आज टंकी पर‌ चढ़ गया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन हरज्ञान गुर्जर को समझाने का प्रयास कर रही है। अतिक्रमण हटवाने को लेकर दो साल था प्रयासरत हरज्ञान के परिजनों के अनुसार, पिछले दो साल से गांव में आम रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आक्रोशित युवक हरज्ञान ने रविवार सुबह टंकी पर चढ़ गया। यहां वह पेट्रोल की बोतल लेकर गया था। हरज्ञान ने टंकी पर चढ़कर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और बेसुध अवस्था में टंकी की सीढ़ियों पर लेट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुटा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *