बौखलाहट की राजनीति, भ्रम फैला रही कांग्रेस: रघु

राजनांदगांव |केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025 को लेकर भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी रघु शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की ग्रामीण विरोधी, मजदूर विरोधी और विकास विरोधी सोच को उजागर करता है। जब भी गरीब के जीवन में स्थायी बदलाव लाने वाला कोई सुधार आता है, कांग्रेस झूठ के सहारे उसका विरोध करने लगती है। नरेगा/मनरेगा समय के साथ भ्रष्टाचार, फर्जी मस्टर रोल, ठेकेदारी प्रथा और भुगतान में देरी का अड्डा बन गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *