ब्यावरा में बनेगा सीएम राइज स्कूल:बच्चों को मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया साइट का दौरा

राजगढ़ के ब्यावरा में जल्द ही एक मॉडर्न सीएम राइज स्कूल का बनेगा। सोमवार को राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने पीआईयू और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने स्कूल निर्माण साइट पर जाकर परियोजना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। स्कूल में बच्चों को मॉडर्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी
नारायण सिंह पंवार ने कहा कि बच्चों की आंखों में बड़े सपने होते हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पूरे करने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएं। सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। ये स्कूल न केवल उच्चतम शिक्षा मानकों को अपनाएगा, बल्कि यहां का माहौल विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता का एहसास कराएगा, ताकि वे जीवन में सफलता हासिल कर सकें। 30 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल
ये स्कूल करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें क्लास रूम, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, पार्किंग, किचन, डाइनिंग हॉल, लैब और स्टाफ रुम बनाए जांएगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, ब्यावरा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, डीईओ करण सिंह भिलाला, पीआईयू एसडीओ हर्षित चौधरी, प्राचार्य सज्जन यादव और कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *