ब्यावर कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और मनमुटाव भुलाने का संकल्प दिलाया

ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस सेवा कार्य के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में ब्रह्मधाम स्थित वृद्ध आश्रम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ वृद्ध-जनों की सेवा कर यह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी द्वारा कांग्रेस ध्वज का झंडारोहण कर सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्ध-जनों को मंच पर बैठाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, भोजन और अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई और उनसे आत्मीय संवाद किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुट रहने तथा संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, बुजुर्ग, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज रही है। उन्होंने जोर दिया कि वृद्ध आश्रम में सेवा कर स्थापना दिवस मनाना कांग्रेस की मूल विचारधारा को दर्शाता है, जहाँ मानवता और संवेदना को सर्वोपरि रखा जाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जब संवैधानिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। वरिष्ठ नेता मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 141 वर्ष देश निर्माण के स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव रखी। चौहान के अनुसार, सत्ता नहीं, बल्कि सेवा ही कांग्रेस की पहचान रही है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय के मार्ग पर निरंतर कार्य करेंगे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, मनोज चौहान, जिला परिषद सदस्य रासा सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य दयाल राम गुर्जर, वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा, वाजिद खान, रामस्वरूप सेवलिया, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लौटीयाना, एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत, पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, निवर्तमान पार्षद राजेश शर्मा, राजेन्द्र तुनगरिया, रामनिवास सेन, भुवनेश शर्मा, घनश्याम फुलवारी, अजय स्वामी, जीवराज जावा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिलाध्यक्ष राम यादव, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, एससी जिलाध्यक्ष अरविंद खोरवाल, सेवादल प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष शेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *