ब्यावर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा को असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस (AICC) का जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद ब्यावर जिला असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल सिंगाड़िया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें रवि कुर्डिया, जयदीप मेवाड़ा, इदरीश खान, अनूप सिसिल, राहुल जाग्रत, हर्ष कुमार और मोनू शर्मा प्रमुख रहे। मेवाड़ा ने अपने संबोधन में राहुल गांधी के “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए घर-घर जाकर इस अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया।


