ब्यावर में अवैध पदार्थ के साथ 4 गिरफ्तार:गांजा और स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

ब्यावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी श्याम सिंह और सीओ राजेश कंसाना के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम ने 20-25 जवानों के साथ एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई में सोनु सांसी (26) और सुनिता सांसी (39) के पास से कुल 560 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा सुगना (25) से 87 ग्राम अवैध गांजा और दिलीप चांदावत (40) के पास से 68 देशी शराब के पव्वे जब्त किए गए। सीओ ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत और एक के खिलाफ अवैध शराब बिक्री का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *